बिलासपुर :घटना बुधवार की रात 10:00 बजे पठान मोहल्ला चांटीडीह के पास की है जबडा पारा गली नंबर 3 में रहने वाला मृतक राजेंद्र केवट ऑटो चालक था। बुधवार की शाम वह रिश्तेदार के घर दशगात्र में शामिल होने पहुंचा था । इसके बाद नदी किनारे बन रही सड़क के पास बैठ वह किसी से बात कर रहा था इसी बीच चटीडीह निवासी युवक बाइक पर आएं उन्होंने राजेंद्र से विवाद शुरु कर दिया विरोध करने पर युवक गाली गलौज करने लगे।


इसी बीच उनमें से एक युवक ने राजेंद्र के पेट में चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी राकेश केवट पिता स्वर्गीय शनिचर राम केवट उम्र 29 साल साकिन बकरा गली नंबर 3 जबड़ा पारा सरकंडा की रिपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच के साथ पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गई।
रात भर चली खोजबीन के दौरान एक टीम को तत्काल तथ्यों को जुटाने में लगाया गया। एक टीम साइबर टीम के साथ आसपास पूछताछ में लग गई। सिम्स में परिजनों से भी बातचीत की गई तत्काल चश्मदीद लोगो से जानकारी के आधार पर आवेश कुरैशी और एक अन्य नाबालिग की गिरफ्तारी कर ली गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी आरोपी आवेश कुरैशी पिता अरशद कुरैशी के साथ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बरामद किया गया।