भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली शहर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया पुतला दहन

मुंगेली:भाजयुमो जिला महामंत्री अमितेष आर्य ने बताया कि अपने आप को लोकतंत्र का हितैषी बताने वाली कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी के 1 दिवसीय रायपुर प्रवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नजर बंद व गिरफ्तार कर लिया , छत्तीसगढ़ की सरकार युवाओं से डरी हुई है चाहे वह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता हो या छत्तीसगढ़ में चरम पर बढ़ रही बेरोजगारी युवाओं के हर मोर्चे पर यह सरकार अनुर्तृर्ण है ।


मंडल प्रभारी प्रभारी यश गुप्ता ने बताया कि भूपेश बधेल युवाओ से डरे हुए हैं , पुलिस बल का प्रयोग कर यह सरकार युवाओं की आवाज को जितना दबाने की कोशिश करेगी यह आवाज उतनी ही बुलंद होगी , सिटी कोतवाली के प्रदर्शन यह संकेत मात्र है , मंडल अध्यक्ष सौरभ वाजपेयी ने गिरफ्तारी को अनैतिक बताते हुए जन जन तक भूपेश बधेल के कृत्य को ले जाने की बात कही प्रदर्शन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक , वरिष्ठ नेता भाजपा गिरीश शुक्ला , भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह , जिला कार्यालय प्रभारी कोटू दादवानी व प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमितेष आर्य , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश साहू , मुंगेली मंडल प्रभारी यशगुप्ता ,मण्डल अध्यक्ष सौरभ वाजपेयी , महामंत्री द्वय धनराज सिंह परिहार , राजा तम्बोली , ग्रामीण भाजपा महामंत्री नितेश भारद्वाज , अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री आसिफ खोखर , जिला पदाधिकारी लवजीत सलूजा , अंकित दवे , उत्कर्ष पाठक , वैभव ताम्रकार , प्रिंस देवांगन , सन्तोष जांगड़े , राहुल मल्लाह , रवि साहू , तरुण पाटले ,वासुदेव देवांगन , अंकित परिहार ,वासु पांडेय , अजय अहिरे , सतीश खांडे , आकाश पात्रे , शशांक पांडेय , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *