रायपुर: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत भड़क गए।
पूर्व मंत्री ने एएसपी को जमकर लताड़ा।इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में विवाद बढ़ गया।
पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।पूर्व मंत्री मूणत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने थाने से ही वीडियो जारी किया है। मूणत ने वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की है।