रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया से लगे ग्राम सेन्द्रीपाली और चपले के बीच में शनिवार दोपहर करीब 03:30 बजे टॉवर शिफ्टिंग का काम करते समय बड़ी दुर्घटना हो गई है। हादसे में 4 मजदूरों की मौत और एक दर्जन मजदूर घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार कम्पनी के द्वारा पुराने टॉवर को काटकर गिराया जा रहा था। इसी दौरान टॉवर हाइ टेंशन तार के सम्पर्क में आ गया और करेंट प्रवाहित होने से काम कर रहे मजदूरों को बहुत जोरदार झटका लगा जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई और लगभग 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं। घटना के विषय में विद्युत विभाग ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद विभाग की तरफ से एक टीम वहाँ भेजी गई है। टॉवर शिफ्टिंग का काम एक निजी ठेका की कम्पनी कर रही थी और उसी कम्पनी के मजदूरों के साथ ये घटना घटी है।

घायल मजदूरों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रभावित मजदूर ग्राम गोविंद जिला हजारीबाग झारखंड के बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों में गोविंद भुइयां, गोविंद पंडित, सुरेश रविदास, ईश्वरी धूरि, खेम लाल महतो, नेमचंद महतो के नाम शामिल हैं।
खरसिया नेशनल हाइवे पर टॉवर लाइन शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है सूत्रों के मुताबिक 4 श्रमिकों की मौत की खबर है।एक की हालत नाजुक बताया जा रहा है
जानकारी के मुताबिक खरसिया हाईवे रोड के पास का टावर शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था अचानक से टावर नीचे गिर गया इसमें कई श्रमिक काम में लगे हुए थे।
जिसमें 5 श्रमिक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलसे,जहा 4 श्रमिकों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल सभी को रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया।