रघु यादव की रिपोर्ट
बिलासपुर: उत्तर प्रदेश में चल रहें विधान सभा चुनाव में मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया को इटावा जिले के विधान सभा क्षेत्र भरथाना का पर्यवेक्षक का प्रभार कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपा गया है।


वही मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया इटावा जिले के विधानसभा क्षेत्र भरथाना पहुंच कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष इटावा एवं ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार के विषय में काग्रेस की घोषणा पत्र को बताकर, चर्चा कर कांग्रेस प्रत्याशी श्री मती स्नेहलता दोहरे के विजयी बनाने डोर टू डोर सघन प्रचार कर आम जनता को काग्रेस की सरकार बनाने अपील कर रहे है साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता साथ उपस्थित है।