Urfi Javed ने पहन ली हाई हील्स, पोज देते वक्त बिगड़ा बैलेंस तो…

मुंबई। इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद का हर वीडियो वायरल हो जाता है। उर्फी की हर अदा ही निराली है। कभी वह अपने ड्रेसिंग सेंस से चर्चा में आ जाती हैं तो कभी पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करते हुए सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर से उर्फी को मुंबई में स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लैक लेदर की वन शोल्डर कटआउट ड्रेस पहनी है।

इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की। उर्फी पोज दे ही रही होती हैं कि तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरते-गिरते बचती हैं। इस दौरान उर्फी लगातार हंस रही होती हैं। वह खुद को संभालने के बाद फोटोग्राफर्स को पोज देती हैं।

उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उनके लुक्स की बात करें तो हाई पोनी बांधी है। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है। वीडियो को सेलिब्रिटीज फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *