रतनपुर:दिनांक 08.02.2022 को रतनपुर पुलिस द्वारा पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर हो रही चंदन की लकड़ियों की तस्करी पर कार्यवाई की गई है। बिलासपुर जिले के सीमावर्ती जिले गौरेला/पेन्ड्रा/मरवाही तथा कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ों की उपज होती है. आज दिनांक 09.02 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर को मुखबिर द्वारा सफेद चंदन की लकड़ी की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी।

की दो युवक बस स्टैप्ड रानपुर में बोरियों में सफेद चंदन की लकडी लेकर उत्तर प्रदेश जाने के लिए वाहन का इतेजार कर रहे है, पुलिस अधीक्षक के मुखबिर की सूचना पर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रागीण रोहित झा एसडीओपी कोटा आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी रानपुर हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक – रामलाल सोनवानी, सचिन तिवारी के टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। बस स्टैण्ड रतनपुर में बोरी लेकर खड़े दो अज्ञात युवक पुलिस की वाहन
को देखकर भागने लगे जिनका पीछा किया गया किन्तु संदेही युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। रतनपुर
पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर संदिग्ध युदकों द्वारा छोड़े गये बोरे को चेक किया गया जिसमें लगमग 2-2 फीट
लम्बाई के कुल 15 नग सफेद चदन के पेड़ के कटे हुए खुशबूदार टुकड़े बरागद किया गया, जिसका तौल कराने पर कुल वजनी 100.11 किलोग्राम होना पाया गया, जप्त सफेद चंदन की लकड़ियो को कौगत लगभग 15 लाख रूपये
है।