नेहरू युवा केन्द्र कांकेर ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्था में किया कार्यक्रम आयोजित

कांकेर:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र कांकेर के तत्वाधान में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में ” रोजगार मार्गदशन एवं रोजगार परामर्श कार्यक्रम”आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर जिले की एस . डी . एम . डॉ कल्पना ध्रुव , विशेष अतिथि पिरामल फेलो नीति आयोग, शिवम मिश्रा व जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कांकेर के प्राचार्य सी . आर . सोनवानी उपस्थित एवं लगभग 80 युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आरंभिक उदबोधन श्री शिवम मिश्रा के द्वारा किया गया ,जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा व कैरियर मार्गदर्शन के महत्व पर चर्चा की गई, तत्पश्चात् एस . डी . एम . डॉ कल्पना ध्रुव के द्वारा कांकेर ब्लॉक के युवक व युवतियों को रोजगार हेतु मार्गदर्शन व परामर्श दिया गया,जिसमे रोजगार के अवसरों के बारे में युवाओं से चर्चा की एवं युवाओं द्वारा समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्माण व प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित प्रश्नों के जबाव दिए तथा अपने अध्ययन के दौरान उन्होनें किस प्रकार की समस्याओं का सामना किया और सफलता प्राप्त की इस बारे में अपना व्यक्तिगत अनुभव भी युवाओं के साथ साझा किया।


शिवम मिश्रा के द्वारा युवाओं को अपने जीवन के लक्ष्य को किस प्रकार से हासिल करना है व अपने सपनों को सच करने के विषय में युवाओँ को प्रोत्साहित किया गया ।
कार्यक्रम में अरून कुमार नेताम ,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वर्षा साहू ,चेतना मटियारा व मीना साहू उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *