बिलासपुर:नारकोटिक्स सेल के गठन के बाद से नशे के विरुद्ध लगातार कारवाही हो रही है। शुक्रवार को नारकोटिक्स सेल और सिरगिट्टी पुलिस ने धुमा मोड़ के पास दबिश देकर सरकंडा निवासी अविनाश दुबे और राहुल सिंह को 525 नग कीमत 1 लाख 57 हजार का प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप के साथ गिरफ्तार किया।
मामले का खुलसा करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने बताया की आरोपी अविनाश दुबे प्रतिबंधित सिरप कटनी से मगाता था और पैसे सामने वाले के खाते मे भेजता था।एसएसपी ने कहा की एक टीम कटनी भी भेजी जाएगी बैंक डिटेल के आधार पर सरगना की भी गिरफ़्तारी की जाएगी।
आरोपी अविनाश दुबे 2019 मे 4 माह के लिए जेल जा चूका है, पकड़ा गया दूसरा आरोपी राहुल सिंह प्रतिबंधित सिरप को शहर मे सप्लाई करता था।दोनों आरोपियों के खिलाफ 21,22 एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही की गयी है।