आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फेका हैंड ग्रेनेड एक जवान शहीद 4 घायल

कश्मीर :बांदीपोरा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। आतंकियों ने एक पुलिस दल पर हथगोले फेंके हैं, जिसमें 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने हमलवारों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार दोपहर में निशात पार्क के मुख्य कस्बे बांदीपोरा के पास पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को निशाना बनाया।

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को रोड शो के दौरान किसी ने निशाना बनाने की कोशिश की है। अमृतसर-अटारी रोड पर स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के दौरान भगवंत मान अपनी कार की सनरूफ खोलकर खड़े थे और समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे।

इससे पहले प्राथमिक जानकारी मिली थी कि मान को पत्थर फेंककर मारा गया है, जिससे वो घायल हो गए हैं। बाद में मान ने खुद सही जानकारी सभी को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *