Update :बड़ा हादसा मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया 11 की मौत

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर जिले में बुधवार की रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कुएं का स्लैब टूटने से दर्जनों लोग कुएं में गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 की मौत हो गई है। जिसमें से 9 बच्चे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मरने वालों में 9 बच्चे व दो महिलाएं शामिल, पूरे क्षेत्र में मातम

नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की बृहस्पतिवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे।

कुआं पर बने ढक्कन व जगत पर पर कुछ लोग चढ़ गए जिससे वह टूट गया। बच्चे समेत महिलाएं कुआं में गिरकर दब गईं। सीएमएस डा एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 15 वर्ष के नौ बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *