Big Breaking:कुशीनगर में बड़ा हादसा, मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कुएं में गिरे दर्जनों लोग

कुशीनगर: कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में अभी अभी एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में डांस चल रहा था। इस दौरान कुछ महिलाएं व बच्चे कुएं के उपर लगे स्लेव पर खड़े हो गए। इसी बीच स्लेव टूट जाने से उसपर खड़े सभी लोग कुएं में गिर गए। सूचना पर पहुंची मुकामी थाने की पुलिस सहित कई थाने की फोर्स रेश्क्यू आपरेशन कर रही है। कई के मरने की खबर है तथा बहुत से लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी

बच्चों महिलाओं की मृत्यु की सूचना को लेकर पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या छह से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *