रघु यादव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा दिनांक 15.02.2022 को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है। कि दिनांक 11.02.2022 को तहसील कार्यालय परिसर , रायगढ़ में घटित घटना के प्रकाश में सभी राजस्व न्यायालयों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जावे ।

नवा रायपुर , दिनांक 17.2.2022 जारी आदेश निर्देशानुसार जिले में स्थित सभी राजस्व न्यायालयों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं कृत कार्यवाही से विभाग को अवगत कराने का अनुरोध है ।