बिलासपुर:शहर के विधायक छपवा रहे हैं कि उन्होंने सेंट फ्रांसिस स्कूल के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करवाने का आयोजन आदेश संयुक्त संचालक संचालक और सचिव से बात करके निकलवा दिया है। हमेशा की तरह विधायक जी की श्रेय लेने की होड़ की जैसी खबर राज्य सरकार को लगी, बताया जा रहा है पूरे राज्य में एक समान व्यवस्था के हवाले से स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा लेने जेडी बिलासपुर के आदेश पर रोक लगाकर लताड़ लगाई है।
विधायक जी अपनी ही सरकार के द्वारा एक बार फिर से पलट दिये गए है।हो सकता उन्हें मालूम था कि इस प्रकार का कार्य नहीं हो सकता इसलिए जल्दबाजी छपास रोग की अपनी इच्छा पूर्ति करवा ली लेकिन शिक्षा व्यवस्था में सही में भी सुधार करना चाहते हैं तो मेरे कुछ मूल प्रश्न है विधायक जी को उन पर ध्यान देना चाहिए, इन प्रश्नों का जवाब ढूंढने पर निकलेंगे तो रोज सुर्खियों में रहेंगे-
1- शिक्षा विभाग में पदोन्नति के नाम पर उगाही की दुकान की जांच विधायक जी कर आएंगे क्या?
2- शिक्षा विभाग में तबादले की दुकान में जमकर चल रहे पैसे की जांच विधायक जी कराएंगे ?
3- शिक्षा विभाग में नियम विरुद्ध प्रभार पर बैठे लोगों को मूल स्कूलों में भेजने का काम विधायक देकर आए नहीं क्या?
4-शहर के आत्मानंद सरकारी स्कूलों में हुई फर्जी खरीदी की विधायक जी जांच कराएंगे?
5- जिले और शहर के आत्मानंद स्कूलों में संविदा और प्रतिनियुक्ति पर हुई फर्जी भर्ती की जांच विधायक जी कर आएंगे क्या?
6- शासकीय स्कूलों में घोटालों के गौठानो बनी ऑर्गेनिक खाद खाद खरीदने का क्या तुक है इसकी जांच विधायक जी पर आएंगे क्या?
7-शासकीय स्कूलों में फर्जी स्वच्छता सामग्री खरीदी की जांच विधायक जी कर आएंगे क्या?
8- शासकीय स्कूलों में फर्जी तरीके से फर्नीचर सप्लाई की जांच विधायक जी कराएंगे क्या?
9- शासकीय स्कूलों में फर्जी तरीके से खरीदी गई खेल सामग्री की जांच विधायक जी कर आएंगे क्या?
10-शिक्षकों के प्रशिक्षण के नाम पर कागजों में खर्चा दिखाकर करोड़ों का माल अंदर करने के मामले की विधायक जी जांच कराएंगे क्या
11- विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों के विधायक जी देखे मध्यान भोजन का चावल कहां गायब हो रहा है?स्कुलो को जारी चावल की मात्रा के स्कूलों में सत्यापन विधायक जी कराएंगे क्या?
12- कोरोना काल बच्चों से नियम विरुद्ध वसूली गई फीस की जांच विधायक जी कराएंगे क्या ?
13- दिनों दिन गिरती शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में विधायक को 3 साल की उपलब्धियां बताएंगे क्या?
मेरे ये प्रश्न विधायक जी के नाम से सोशल मीडिया में खुले पत्र के रूप में जारी किए जा रहे हैं? आशा है अगली बार फर्जी श्रेय लेने के लिए समाचार छपवाने का जब विधायक जी को करे तो इनका उत्तर वह अपनी सरकार से ले लेंगे।
प्रति – विधायक महोदय
विधानसभा क्रमांक 30
बिलासपुर
द्दस्तगीर लाला भाभा
भाजयुमो बिलासपुर