ब्रेकिंग: अय्याशी के लिए इस बेटे ने अपने ही घर से उड़ा लिए जेवरात, 3 ​गिरफ्तार

राजनांदगांव:छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अय्याशी करने बेटे ने अपने की घर में जेवरात की चोरी कर ली। मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले महावीर ज्वेलर्स के मालिक गौतम बैद और महावीर बैद को ​गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जयस राजनांदगांव सृष्टि कॉलोनी के रहने वाले सेंटर लैब प्रभारी के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी जेएन दास का गोद लिया बेटा था। आरोपी मंहगी लग्जरी कार और अय्याशी का शौकिन होने से अपने जरूरत के लिए चोरियां करने लगा। इतना ही नहीं जयेश एक पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस पर लाखों रुपये लुटाने लगा। जब रुपए कम पड़ गए तो उसने अपने घर में चोरी कर ली।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्ज से चोरी के करीबन 20 तोला सोने के जेवरात बरामद किया है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उपनिरी भोलासिंह राजपूत, निरी. पियूषकान्त चन्द्राकर, प्र.आर. 800 बसंत राव, आर० प्रवीण मेश्राम, विभाष सिंह राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *