पीवीआर में कश्मीर फाइल” फ़िल्म के टिकट को लेकर हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़: शहर के अलग-अलग सिनेमाघरों में 11 मार्च से मूवी “कश्मीर फाइल” लग गई है। भिलाई के पीवीआर में बीती रात टिकट को लेकर हंगामा हो गया है। मूवी देखने गए भिलाई के भाजपा कार्यकर्ताओं को पीवीआर प्रबंधन ने मूवी देखने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया।

इस पर जमकर हंगामा हुआ है। स्मृति नगर पुलिस चौकी का अमला मौके पर पहुंच गया है। चौकी प्रभारी भी डटे हुए हैं।

READ ALSO:The Kashmir Files Review:कश्मीरी पंडितों की आपबीती महसूस करा रही ‘द कश्मीर फाइल्स’,दर्शकों की उमड़ी भीड़

फिल्म देखने पीवीआर पहुंचे प्रशम दत्ता, विनय सेन और गौरव यादव ने बताया कि रात को साढ़े 10 बजे की शो थी। पीवीआर की वेबसाइट में सीटें शो कर रही थी। हमने सोचा कि काउंटर से ही टिकट करा लेंगे। टिकट कराने पहुंचे तो काउंटर में मौजूद कर्मी ने टिकट देने से इनकार कर दिया।

कहने लगे कि 50% सीटों के हिसाब से टिकट दिए गए हैं। इसलिए अब टिकट नहीं दे सकते। प्रशम ने बताया कि, पीवीआर में गंगूबाई और बैटमैन की मूवी हाउसफुल चल रही है। लेकिन कश्मीर फाइल के लिए कोरोना के नियम-कायदे बता रहे हैं।

जबकि बाकी फिल्मों में नियम-कायदों की कोई बात ही नहीं हो रही है। प्रशम ने कहा कि, आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि सिर्फ 50% सीटों के लिए टिकट दिए जा रहे हैं? ये ठीक नहीं है। हम इसका विरोध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *