बिलासपुर में 1000 युवाओं को मिलेगी नौकरी: महीने के अंत में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप, किसानों को समय पर खाद-बीज देने के निर्देश

बिलासपुर/ बिलासपुर में इस महीने के अंत तक मेगा प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा, जिसमें कम से कम 1000 युवाओं को प्लेसमेन्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने मंगलवार को टीएल की बैठक में अफसरों को प्लेसमेंट कैंप लगाने कहा।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति के 25 बच्चों को सीपेट कोरबा में दाखिला दिलाया जाएगा। इनकी फीस सहित रहने-बसने और खाने का इंतजाम भी जिला प्रशासन करेगी।

मध्यान्ह भोजन स्वसहायता समूहों को दें

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना का शत प्रतिशत संचालन महिला समूहों के हाथों में होना चाहिए। सभी एसडीएम इस दिशा में जल्द कार्य करते हुए आवंटित करें। उन्होंने कहा कि विशेषकर शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि की जरूरत है, इसके लिए नगर निगम आयुक्त उन्हें भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *