पहली बारिश में बिलासपुर निगम का ड्रेनेज सिस्टम फेल:दिनभर पड़ी भीषण गर्मी, शाम को झमाझम बारिश से मिली राहत, आज भी बारिश का अलर्ट

बिलासपुर/ बिलासपुर जिले में बुधवार को दिन भर तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद शाम को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मानसून की पहली ही बरसात ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।

जून महीने में तापमान में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को सुबह से चिलचिलाती धूप ने लोगों को हलाकान कर दिया। वहीं, दोपहर में गर्म हवाओं की वजह से लू जैसी स्थिति बनी रही। गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों की चहल-पहल कम हो गई है। लोग ज्यादातर समय घर में ही बिताने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *