छत्तीसगढ़ में हवाई सुविधाओं का विस्तार:बिलासपुर से जगदलपुर के बाद अब अंबिकापुर से कनेक्टिविटी, एलायंस एयर कंपनी के अधिकारी करेंगे ट्रायल

छत्तीसगढ़ में हवाई सुविधाओं के विस्तार की कवायद तेज हो रही है। बिलासपुर से जगदलपुर की फ्लाइट शुरू होने के बाद अब अंबिकापुर से भी बिलासपुर को कनेक्टिविटी देने की तैयारी चल रही है। महामाया एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलने के बाद एलांयस एयर कंपनी जल्द ही फ्लाइट सुविधा मुहैया कराने पर विचार कर ही है।

इसके लिए एलायंस एयर कंपनी के अधिकारी बिलासपुर से अंबिकापुर पहुंचे हैं। अफसरों की टीम गुरुवार को ट्रायल करेगी। जिसके बाद DGCA से अनुमति लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर की फ्लाइट शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *