छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत: सड़क किनारे खड़े मिनी पिकअप वाहन में घुसी बाइक; दोनों नशे में थे धुत

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार की शाम मिनी पिकअप और बाइक की टक्कर से जीजा-साले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों शराब नशे में धुत थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कासनिया मोड़ के पास का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान संतोष चौहान और मनीष चौहान के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। संतोष चौहान अपने ससुराल मलदा आया हुआ था। जिसके बाद अपने साले के साथ किसी काम से चाम्पा की ओर जा रहे थे।

बाइक सवारों ने पिकअप को साइड से मारी टक्कर

इसी दौरान उनकी बाइक ने खड़े इलेक्ट्रॉनिक वाहन छोटा पिकअप को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिससे घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *