बिलासपुर:स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र को वंदन 75 करोड़ सूर्यनमस्कार व पूर्ण विश्व को योग से जोड़ने की की दृष्टि से क्रीड़ा भारती व पातंजलि योग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित है। पूरे भारत देश मे 14 जनवरी माकर संक्रांति से 7 फरवरी रथ सप्तमी तक अमृत मोहवत्सव के रूप में 75 करोड़ सूर्यनमस्कार राष्ट्र को समर्पित करने की योजाना बनी है। प्रान्त की योजनानुसार 23 जनवरी से 30 जनवरी तक सूर्यनमस्कार का विशेष अभियान किया जाना सुनिश्चित है।
इस तारतम्य में बिलासपुर की तिलक नगर बस्ती द्वारा आज 23 जनवरी प्रातः 8 बजे सार्वजनिक हनुमान व्यायाम शाला के परिसर में समंत्र 13 सूर्यनमस्कार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बिलासपुर विभाग के माननीय विभाग संघचालक श्री प्रदीप देशपांडे व बिलासपुर के माननीय सांसद श्री अरुण साव व प्रान्त के सह शारिरिक शिक्षण प्रमुख श्री विश्वास जलताड़े जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अरुण साव जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा के महत्व को बताते हुए युवाओ आगे आ कर राष्ट्र के लिए कार्य करने प्रेरित किया। श्री प्रदीप देशपांडे ने सूर्यनमस्कार के महत्व तथा सूर्य का अपने जीवन महत्व के विषय पर प्रकाश डाला और कहा सूर्य नही तो धरती नही। सूर्यनमस्कार व सूर्य को अर्ग देना व उनके आसान व उनकी स्थिति तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद नगर निगम नेता उप प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह बस्ती प्रमुख पंकज श्रीवास्तव, सौरभ वर्तक, महेन्द्र जैन, दिग्विजयसिंह, अरुण खनखोजे, सुकान्त वर्मा, विकर्ण पांडे, नारायण गोस्वामी, अमित ललित आदि उपस्थित रहे।



