जांजगीर चम्पा: जांजगीर में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क के किनारे बाइक सवार तीन लोग जा थे।
तभी तेज रफ्तार एक कैप्सूल वाहन ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक महिला और 1 दस साल का बच्चा भी शामिल है। सभी रिंगनी गांव के रहने वाले हैं। महिला अपने रिश्तेदार के घर जैतपुर गयी थी, वहीं से एक युवक उसे रिंगनी गांव छोडने आ रहा था।
घटना जांजगीर के राहौद गांव स्थित कान्हा पेट्रोल पम्प की है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के किनारे से तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों को बुरी तरह से कुचल दिया। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इधर वाहन चालक गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को पीछा करते देख, वो वाहन को पकरिया गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है।



