गोवा में आम आदमी पार्टी के CM चेहरे का एलान

गोवा : विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए अमित पालेकर को अपना सीएम चेहरा घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की।

बता दें कि अमित पालेकर पेशे से वकील हैं। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। पालेकर ओबीसी में आने वाले भंडारी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी गोवा की कुल आबादी में करीब 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ओल्ड गोवा हेरिटेज साइट पर अवैध निर्माण के विरोध में भूख हड़ताल को लेकर पालेकर चर्चा में आए थे।

आप संयोजक केजरीवाल ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर कहा, “आज का दिन गोवा के लिए काफी अहम दिन है। गोवा के लोग बदलाव चाहते हैं। मौजदा पार्टियों और नेताओं से लोग तंग आ गए हैं। कुछ नेताओं ने गोवा की राजनीति पर कब्जा किया हुआ है। पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा।सत्ता में आते हैं तो खूब पैसा कमाते हैं। उस पैसे से सत्ता में दोबारा आते हैं। इसे बदलना है। गोवा बदलाव चाह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *