Breaking- मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए क्रॉस वोटिंग के बाद मचा हुआ है बवाल,फिक्सिंग ऑडियो से होगा बड़ा खुलासा

“मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए क्रॉस वोटिंग मामला बढ़ता ही जा रहा है। मुंगेली नगर पालिका में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के अंदर घमासान जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के बाद मचे बवाल पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि इस घटना के जरिए उन्हें निशाना बनाने का षडयंत्र हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच कमेटी इस मामले में न्याय करेगी और दोषियों को आजीवन पार्टी से बाहर निकाला जाएगा”।

मुंगेली। हाल ही में हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में हुई बीजेपी की हार पर पार्टी में घमासान जारी है।वहीं दूसरी ओर चर्चा में यह भी है कि जिन पार्षदो की खरीदफरोख्त हुई उनको वांछित लाभ देने में अब आनाकानी होने के कारण चुनाव से पहले जो मोबाइल में लेनदेन की बात हुई थी अब वह कुछ खास लोगो के पास ऑडियो क्लिप मौजूद होने की चर्चा है। असन्तुष्ट पार्षदो की शिकायत के तुरंत बाद वह ऑडियो क्लिप भी आमजनमानस को उपलब्ध कराया जाएगा। खरीद फरोख्त के बाद अब असन्तुष्टता के कारण भी अब बवाल मचने की भरपूर संभावना दिख रही है जो जल्द ही लोगों के बीच आ सकती है ।वहीं दूसरी ओर भाजपा अब जांच कमेटी के माध्यम से जांच करा बड़ी कार्यवाही के मूड में नजर आ रही है। जिसके बाद भी आजीवन निष्कासित करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

मालूम हो भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद घटना को गंभीरता से लिया है। पहले जिला स्तर की छानबीन के बाद इस घटनाक्रम पर पार्टी के जानकारों का कहना है कि पार्टी के साथ धोखा करने वाले को पहले जनता देखती है,फिर ईश्वर देखता है और उसके बाद पार्टी देखती है। ऐसे लोग मुगालते में ना रहें। कुछ दिन वो ऐसा कर अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर सकते हैं, हमेशा के लिए पार्टी की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते। बीजेपी ठोस कदम उठाएगी ताकि क्रॉस वोटिंग फिर न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *