ग्रहों के अनुसार 25 मई से नौतपा, पड़ेगी भीषण गर्मी व उमस

अच्छी बारिश होने की भी है संभावना

मुंगेली। 25 मई से चालू हो रहा नौतपा इस बार खूब तपेगा । भारी उमस भरे यह दिन 2 जून तक बने रहेंगे। इस बीच तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी के योग भी बन रहे हैं । ग्रह योग जैसे बन रहे हैं,उससे बेहतर मानसून की संभावना है।
सीधी और तेज धूप के बीच पड़ रही गर्मी इस बार जमकर परेशान और हलाकान कर रही है लेकिन ग्रहों की चाल बता रही है कि नौतपा के दिनों में इस बार भीषण गर्मी का सामना करना होगा। पारा अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर, नया कीर्तिमान बना सकता है क्योंकि नौतपा में इस बार सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार हैं।

25 से शुरू हो रहा

जलवायु परिवर्तन के बाद, साल 2022 का नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। यह 2 जून तक प्रभावी रहेगा। शुरुआत के 6 दिन, भीषण गर्मी से भरे होंगे तो उमस की स्थिति भी ज्यादा होगी। संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि गर्मी की भांति, उमस का भी नया आंकड़ा दर्ज हो सकता है।
मानसून को लेकर संभावना
ग्रह योग जैसे बनते नजर आते है ,उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि यदि नौतपा खूब तपा, तो बेहतर बारिश होगी। यदि इसमें कमी आई तो मानसून बिखराव ले सकता है। इसके बावजूद ग्रहों की चाल और बनते योग, बेहतर बारिश की संभावना का संकेत दे रहे हैं।

14 दिन रोहिणी नक्षत्र में

सूर्य देव 25 मई की सुबह 8:14 पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। प्रवेश के बाद वे लगातार इस नक्षत्र में बने रहेंगे । 8 जून की शाम 6:40 तक रोहिणी नक्षत्र में रहने की वजह से सूर्य का इस नक्षत्र में 14 दिन बने रहने का माना जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *