निरीक्षको के प्रभार बदले,परिवेश तिवारी सिविल लाइन के प्रभारी

बिलासपुर: एसएसपी पारुल माथुर ने एक नया आदेश जारी करते हुए सिविल लाइन टीआई की जिम्मेदारी परिवेश तिवारी को दिया है। इसमें शीतल सिदार को फिर से सिटी कोतवाली थाना भेजा गया है। जबकि सब इंस्पेक्टर फैजुल शाह को तोरवा तो पौरष कुमार कुर्रे को सकरी और देवेश सिंह राठौर को तारबाहर इसी तरह हरीशचंद्र टांडेकर को सरकंडा थाना की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह कुछ निरीक्षक अपना तबादला रोकवाने और संसोधित करवाने के लिए छुट्टी तक ले ली है जो एडी चोटी एक करके अपना तबादला रुकवाने और बदलवाने के लगे हुए है,जिन्होंने अपने स्तर से फील्डिंग तक कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *