उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ओम प्रकाश राजभर का दावा सही साबित होता दिख रहा है। मौर्य के बाद अब 3 और बीजेपी विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बिल्हौर से बीजेपी विधायक भगवती सागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा से विधायक बृजेश प्रजापति भी इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़े उलटफेर से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।