शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में हुए छात्रों के साथ शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण के खिलाफ छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा अपने आत्मसम्मान की अर्थी

रघु यादव मस्तूरी की रिपोर्ट

मस्तुरी:शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी मस्तूरी के प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीएस राज के द्वारा छात्रों को शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है इसकी शिकायत महाविद्यालय के प्राचार्य के समक्ष 27/01/2022 को लिखित रूप से किया गया था।


जिसमें आज दिनांक 02/02 2022 तक 5 दिन बीत जाने के बाद भी महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया गया ।

इसके विरोध में आज महाविद्यालय के छात्रों ने अपने आत्मसम्मान की अर्थी महाविद्यालय प्राचार्य को भेंट किया, और शीघ्र ही कार्यवाही की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *