Breaking-एयर डिफेंस सिस्‍टम एस-400 की पहली खेप भारत पहुंची, पुतिन ने PM मोदी से फोन पर बात की

नई दिल्ली। रूसी मिसाइल सिस्‍टम एस-400 की पहली खेप सोमवार को भारत पहुंच गई है। अगले साल इसकी दूसरी खेप भी आ सकती है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस मिसाइल सिस्‍टम को पश्चिमी सीमा के करीब तैनात किया जाएगा। जहां से यह पाकिस्तान और चीन के साथ पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के खतरों से निपट सकता है। बता दें कि रूस और भारत ने अक्टूबर 2018 में S-400 की सप्लाई को लेकर डील की थी।

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर बात की। इस बारे में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पुतिन हाल में भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान हुई बातचीत को आगे बढ़ाने पर हमने चर्चा की। हम फर्टिलाइजर की सप्लाई समेत दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमत हैं। हमने दुनिया भर में हो रही घटनाओं पर भी बात की। पुतिन के ऑफिस क्रेमलिन ने बताया कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित इंटरनेशनल सिक्योरिटी के मुद्दों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *