वैलेंटाइन-डे पर नाराज प्रेमिका ने दे दी जान, क्योकि उससे मिलने नही आया उसका जान…..!

भिलाई:यहां एक पीजी छात्रा ने वेलेंनटाइन डे की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि प्लाट नंबर 372/5 स्ट्रीट 3 प्रगति नगर रिसाली निवासी दीक्षा समुद्र (22 वर्ष) ने शाम को पीजी रुम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। घटनास्थल से सुसाइडल नोट भी मिला है। जिसपर पारिवारिक परेशानी आदि का उल्लेख है। मृतका नवंबर 2021 से पीजी में रह रहीं है।

दीक्षा 2 डी एस 55 सुभाष नगर बड़े बचेली दक्षिण बस्तर में रहती है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेमी वेलेंनटाइन डे के दिन उससे मुलाकात करने नहीं पहुंचने से घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। फिलहाल नेवई पुलिस जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है। जिसके आधार आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *