बिलासपुर:माडलिग के क्षेत्र अपना करियर संवारने निकली जिला बिलासपुर में रहने वाली आशा साव का चयन रायपुर में 30 मार्च को होने वाले फ़ैशन एफिनिटी मिस छत्तीसगढ़ की स्पर्धा में चयन हुआ है। आशा साव के पिता श्री जी आर साव , पुलिस निरीक्षक रायगढ़ में पोस्टिंग है एवं माता गृहणी है। आशा वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर कार्यरत हैं।
सामाजिक कार्य के साथ साथ माडलिग करने का भी शौक बचपन से ही है। बिलासपुर जिले से प्रतिभागी के रूप में माडलिग जैसे क्षेत्र में चयन होने पर जिसके कारण बिलासपुर जिले में हर्ष का मौहाल है। आशा 27 से 30 मार्च तक होने वाले फाइनल फिनाले की तैयारी में लगी हुई है और इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्सुक हैं।
यह फ़ैशन एफिनिटी राजधानी के निजी होटल में आयोजित है । इस संस्था के डायरेक्टर अनिता खंडेलवाल,डाली शर्मा, हर्षा राजपाल एवं ईशान केशरवानी है। उनके चयन पर इष्टमित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उत्तोरोतर उन्नति की कामना की है।