रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन के तहत 13 दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। जिसके बाद फेडरेशन के जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी देने प्रदेश के कोने कोने से शिक्षक पहुँचे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी राजधानी पहुँची थीं।
इस दौरान प्रदर्शन स्थल बूढ़ा तालाब से गिरफ्तारी देने निकले शिक्षकों को पुलिस प्रशासन ने स्प्रे शाला मैदान के पास रोक लिया। शिक्षकों को स्प्रे शाला मैदान के अस्थाई जेल में रखा गया। जहां लगभग 25 हजार शिक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार शिक्षको को औपचारिक गिरफ्तारी के बाद दो घण्टे तक अस्थायी जेल में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।