माओवादियों ने सीएएफ जवान की हत्या शव पर पर्चे भी फेंके

बीजापुर: जिले में माओवादियों ने एक सीएएफ जवान की हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक जवान का शव रेड्डी मार्ग पर फेंका। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जवान बीमार चल रहा था। वह 1 महीने पहले ही मेडिकल लिव लेकर धनोरा स्थित अपने घर आया था। घर पर ही रहकर मृतक जवान अर्जुन कुड़ियाम अपना इलाज करवा रहा था। लेकिन नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया। वहीं अब हत्या के बाद इस वारदात के बारे में पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *