पंडरिया: कुंडा के समीपस्थ ग्राम रापा के बहुत ही प्रतिष्ठित एवं नामी व्यक्ति, मालगुजार पूर्व सरपंच एवं जगन्नाथ पब्लिक स्कूल के संचालक राजू चन्द्राकर के पिता व इंडियन गैस एजेंसी कुंडा के संचालक जितेंद्र चन्द्राकर महेंद्र चन्द्राकर के दादाजी ज्ञानिक लाल चंद्राकर का आकस्मिक निधन हो गया।इनके निधन पर बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) कैबिनेट मिनिस्टर छत्तीसगढ़ शासन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री ज्ञानिक लाल चन्द्राकर दाऊ जी के निधन के समाचार सुनकर दुःख की अनुभूति हुई।
सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों से मित्रता थी,स्वभाव से विनोदी औऱ हमेशा ऊर्जावान रहने वाले, उनकी आत्मीयता सबको प्रभावित करती थी, वे कृषि,राजनीति, समाजसेवा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहे उनकी जीवंतता हमेशा याद आएगी।
दाऊ जी को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे उनके शोकाकुल परिवार परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं मैं भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे ॐ शांति।