ब्रेकिंग झीरम घाटी नक्सली हमला: जस्टिस प्रशांत मिश्रा जांच आयोग ने राज्यपाल को सौंपी 4184 पेज की जांच रिपोर्ट

रायपुर। बस्तर के झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए जस्टिस प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में गठित जांच आयोग ने शनिवार को अपनी 4184 पेज की जांच रिपोर्ट राज्यपाल अनुसूईया उइके को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आयोग के सचिव एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) संतोष कुमार तिवारी ने सौंपी। जांच प्रतिवेदन 10 वाल्यूम और 4184 पेज में तैयार की गई है।

झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश प्रशांत कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में जांच आयोग गठित की गई थी। जस्टिस प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश भी थे तथा वर्तमान में आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश है। झीरम घाटी की घटना 25 मई 2013 को हुई थी। इस घटना की जांच के लिए आयोग का गठन 28 मई 2013 को किया गया था।

आपको बता दें है कि बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने तत्कालीन कांग्रेस विधायक नंदकुमार पटेल के काफिले पर हमला किया था। नक्सलियों के हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित अन्य लोग शहीद हो गए थे। इस घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनका बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *