खैरागढ़। स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव आज शासकीय हेलीकॉप्टर से खैरागढ़ पहुंचे। वहां उन्होंने खैरागढ़ विधायक स्व. देवव्रत सिंह के निवास स्थान पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक व्दय शैलेश पांडे व श्रीमती छन्नी साहू तथा पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने भी स्व. देवव्रत सिंह के परिवार से मिलकर शोक जताया।