बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा (Bemetara) जिले में पुलिस (Police) ने अपने ही विभाग के 2 आरक्षकों को युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरक्षक सगे भाई हैं, पुलिस ने युवती की लिखित शिकायत के बाद आरोपी पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया है।
शिकायत के मुताबिक दोनों ने एक ही युवती से रेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें एक ने युवती को शादी का झांसा दिया और दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद बेमेतरा पुलिस ने आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है।