Breaking-किडनैप इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने किया रिहा, सात दिनों बाद हुई रिहाई, जनअदालत में सुनवाई के बाद छोड़ा

बीजापुर। सात दिन पहले निर्माण कार्य का जायज़ा लेने इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने ​मीडिया के सामने रिहा कर दिया है। वे अब से कुछ देर पहले माओवादियों द्वारा रिहा किए गए है। इंजीनियर अजय रोशन को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता लकड़ा लौट रही है। उनके साथ स्थानीय पत्रकार भी मौजूद हैं।

जनअदालत में सुनवाई के बाद रिहाई

इंजीनियर अजय रोशन की रिहाई सात दिनों बाद हुई है। खबरें हैं कि माओवादियों ने पहले जनअदालत लगाई और फिर उनकी रिहाई की है। इंजीनियर अजय रोशन का सात दिन पहले तब अपहरण हो गया था जबकि वे निर्माण कार्य का जायज़ा लेने भीतरी इलाक़ों में गए थे। उनके साथ के सहयोगी को माओवादियों ने दूसरे दिन छोड़ दिया था, लेकिन इंजीनियर को नहीं छोड़ा गया था।

बता दें कि इंजीनियर की पत्नी अर्पिता लकड़ा बच्चे को गोद में लिए जंगलों की ख़ाक छान रही थी। जिसके बाद आज माओवादियों ने मीडिया और अर्पिता लकड़ा के सामने इंजीनियर के रिहा कर दिया। घटनाक्रम का विस्तृत ब्यौरे थोड़ी बाद मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *