कल के कल ही शपथ की तारीख के एलान व शपथ ग्रहण के लिए आला नेताओ के उपस्थिति को भी दिया जा सकता है अंतिम रूप
अम्बिकापुर/नई दिल्ली। आज शाम अचानक छत्तीसगढ़ सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वापस कल 18 अक्टूबर सुबह अम्बिकापुर से सीधे दिल्ली रवाना होने की खबर मिल रही हैं। दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंच कांग्रेस आला नेताओ से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा चर्चा यह भी सुनी जा रही है कि एआईसीसी में किसी भी समय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में टीएस सिंहदेव की घोषणा भी हो सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजनीतिक सरगर्मियां तेज दिख रही हैं। बहुत से सिंहदेव समर्थक पहले से ही अपने नेता के नाम की घोषणा के मद्देनजर दिल्ली में है कल अन्य के जाने की भी संभावना जताई जा रही हैं।
