बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही लगातार की जा रही है । इसी तारतम्य में कल 11 आरोपिओ पर कार्यवाही की गई जिसमे 07 महिला 04 पुरुष आरोपी है इनसे 500 से अधिक देशी शराब जिसकी मात्रा 90 लीटर से अधिक विधिवत जप्त किया गया ।
शुष्क दिवस होने के कारण कल शासकीय शराब दुकान बंद होते ही ये महिलाये आरोपी देर रात तक अपने घऱ के सामने घूमती रहती थीं,महिला होने व सामान्य दिनों में रात्रि में महिलाओ पर कार्यवाही से पुलिस को कार्यवाही में कठिनाई होती थीं।
गणतंत्र दिवस की सुबह से योजना बनाकर अधिक पुलिस बल के साथ रेड करने पर सफलता मिली। महिलाओं द्वारा छत में भी छिपाकर रखा गया था अवैध शराब,छिपाये शराब की बरामदगी में पुलिस को कड़ी मस्सकत करनी पड़ी।सरकंडा थाना की महिला विवेचक व महिला आरक्षक ने भी सक्रियता से कार्यवाही में इसमें सहभागिता निभाई। आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी महिलाये अपने कपडे, शरीर में छिपाकर देशी शराब को बिक्री करती थी।