भिलाई नगर : नगर पालिका परिषद जामुल में भाजपा के ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष ल कांग्रेस की सुनीता चन्नेवार उपाध्यक्ष चुन ली गई। अध्यक्ष पद पर सरोज पाण्डेय समर्थक ईश्वर सिंह ठाकुर को 12 ल कांग्रेस की सरोजनी चन्द्राकर को 08 तथा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की सीमा यादव को 09 कांग्रेस की सुनीता चन्नेवार को 11मत मिला। ईश्वर सिंह ठाकुर जामुल पालिकाध्यक्ष बने जबकि उपाध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस की सुनीता चन्नेवार ने हाथिया ली निर्दलीय 02 पार्षद ने अध्यक्ष के लिए वोटिंग दिया जबकि उपाध्यक्ष के लिए भाजपा पार्षद ने कास वोट किया।
शपथ ग्रहण के साथ ही चुनाव प्रकिया शुरू हो गई। सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इसके साथ ही यहां चुनाव प्रकिया शुरू हो गई। कुछ देर बाद यहां नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी उसके बाद मतदान होगा। दोपहर 3 बजे तक जामुल पालिका की तस्वीर साफ हुआ ।
जामुल मे आज शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस से मंत्री गुरू रूद्र कुमार मोर्चा संभाले थे भाजपा की ओर से सासंद विजय बघेल,राकेश कुमार पाण्डेय,भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र साहू,पूर्व अध्यक्ष सावंला राम डाहरे,रवि शंकर सिंह,सत्येंद्र सिंह,मनोज मिश्रा,ओनी मंहिलाग उपस्थित थे।