Big Breaking:विवादित सिंगर दिप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

लुधियाना: पंजाबी सिंगर-कलाकार और किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से पंजाब आते वक्त सड़क दुर्घटना में दीप सिद्धू की मौत हो गई है।

पंजाब के एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू पर किसानों के प्रदर्शन दौरान पैसों के लेन-देन की बात सामने आई थी और उन पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने के आरोप भी लगे थे। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा था। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर प्रदर्शनकारियों की ओर झंडा फहराये जाने का दीप सिद्धू पर आरोप लगे थे। दीप सिद्धू के भाजपा के साथ भी संबंध सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *