दिल्ली:दिल्ली पुलिस का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है।शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई है। हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर है। स्थिति अंडर कंट्रोल है, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. इस बवाल के दौरान किन पुलिसकर्मियों को चोट आयी हैं, वेरिफाई किया जा रहा है।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस हिंसा पर कहा है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमलें करने की हिम्मत करने लगी है, इनके एक एक के कागज चेक करके गैर कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है।