रायपुर: खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी घोषणा का अपना वादा मुख्यमंत्री ने मजह 24 घंटे के अंदर ही पूरा किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने साले वारा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे करती है। वहीं जालबांधा को उप तहसील बनाने की घोषणा भी उन्होंने की।