दिल्ली:आरआरबी -एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद के बाद रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक लगा दी है और साथ ही एक कमेटी का भी गठन किया है जो छात्रों की बात को सुनेगा। जानकारी के अनुसार फिलहाल के लिए एनटीपीएस और लेवल-1 दोनों परीक्षाओं पर रोक लगी दी गई है. रेल मंत्रालय ने आज जानकारी दी है कि रेलवे बोर्ड ने एक कमेटी गठित की है।
जो परीक्षा में पास आउट स्टूडेंट और फेल किए गए स्टूडेंट की बातों को सुनेंगे और कमेटी इसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौपेंगी। उसके बाद रेल मंत्रालय आगे का निर्णय लेगा।

कमेटी में रेलवे के अधिकारियों के साथ साथ परीक्षा में सफल और असफल छात्रों के वॉलेंटियर भी शामिल होंगे। बिहार के बाद देश के अलग अलग हिस्सों में भी इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए रेलवे ने ये फैसला किया है।
भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के हिंसक विरोध के बाद एनटीपीसी और लेवल 1 परीक्षणों को स्थगित करने का फैसला किया है. एक समिति भी बनाई है. जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों (RRB-NTPC) के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों और असफल होने वालों की शिकायतों की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद समिति रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।