बड़ी खबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा और 50 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ शैक्षणिक सत्र जून 2022 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 50 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की है। स्कूल के प्रति अति उत्साह और एडमिशन के लिए आम जान के रुझान को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारी संख्या में एडमिशन के रुझान को देखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है।

आने वाले नए सत्र यानी जून 2022 के लिए 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि यदि आगे और भी स्कूल की आवश्यकता होती है तो और भी स्कूल खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *