एक जन्मदिन ऐसा भी खुशी के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

बिलासपुर:एक जन्मदिन ऐसा भी सरिता यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया।आज लायंस क्लब कैपिटल द्वारा सरिता यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सौम्य एक नई उड़ान संस्था के संस्कारशाला में सभी बच्चों को सकोरा का वितरण किया गया।


बढ़ते हुए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आज सभी बच्चों को सिखाया गया कि ,अपने घर में, छत में, पेड़ में सभी जगह पक्षियों के लिए दाना पानी रख सके ,साथ ही पक्षियों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया गया ।

ज्ञात हो कि सौम्य एक नई उड़ान संस्था की संस्थापिका सुश्री रंजीता दास के द्वारा समय-समय पर सामाजिक सेवा कार्य किए जाते हैं जिसमें आज सकोरा को प्राथमिकता देते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए सकोरा का वितरण के साथ सभी बच्चों को पक्षियों के जीवन को बचाना एवं प्रेम रखना भी सिखाया गया ।


सरिता यादव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज संस्कारशाला के सभी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया एवं सभी बच्चों को केला,बिस्किट, चॉकलेट, चिप्स,टिफिन डब्बा का वितरण किया गया।

आज के इस पुनीत कार्य मे रीजन चेयरपर्सन लायन के. श्रीवास्तव,लायन अरविंद वर्मा, लायन सरिता यादव,लायन सुषमा तंबोली, नीलिमा फैंसी, लायन अनुराग पांडे,मनप्रीत कौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *