• क्यों मौन हैं कांग्रेस के जिम्मेदार?
• पत्रकार का पैर छूकर माफी मांगने वाले कांग्रेस नेता अकबर खान का एक और कारनामा।
• थाना प्रभारी को हटाने की मांग
बिलासपुर। यूं तो बिलासपुर में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का भले ही विधायक बना मगर ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस विधायक से भाजपाइयों को शायद बैर,द्वेष, खुन्नस रहे या न रहे मगर बहुत से मौकों में गुटबाजी सड़क पर नजर आयी और कांग्रेस के कुछ नेताओं के कारण सताशासित पार्टी को हर बार शर्मसार होना पड़ा ऐसे में पूर्व में भी विधायक शैलेश पांडेय के साथ कांग्रेस नेता तैयब हुसैन के सीएम आगमन के दौरान प्रत्यक्ष बदतमीजी के बाद संगठन ने पद से हटाया और भी कार्यवाही हुई मगर उसके बावजूद कांग्रेस के कुछ कथित नेताओ की गुंडागर्दी अपने, दड़बे,मोबाइल के अलावा अब थानों में बैठ कर देखी सुनी जा रही है और इन सबके बावजूद पुलिस के अधिकारियों द्वारा शिकायत के अभाव में कार्यवाही नही करने की बात कही जा रही है ऐसे में बिलासपुर जिले में कांग्रेस पार्टी और प्रशासन अब प्रतिदिन शर्मसार होते दिख रहा है।
ताजातरीन घटनाक्रम में कांग्रेस नेता कहे जाने वाले अकबर खान जिन्होंने पहले एक पत्रकार को भद्दी भद्दी गालियां देकर थाने में ही बैठे बैठे रिपोर्ट करने की धमकी दे दी। इस बातचीत, गालीगलौज में अकबर ख़ान ने पहले अकेले पत्रकार फिर पत्रकार लोग कहकर गाली दी।
इसके बाद सिविल लाइन थाने में अकबर खान ने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय व पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को भी गंदी गालियां दी। सोंचने वाली बात यह भी है कि एक नेतानुमा आदमी जिसके खिलाफ पहले से ही बहुत से आपराधिक प्रकरण हो बावजूद सिविल लाइन थाने में अकेले बैठ लंबे समय तक नेताओ,पत्रकारों को भद्दी भद्दी गालियां दी बावजूद थाना परिसर मूकदर्शक मुद्रा में रहे यह बड़ी चिंताजनक बात है।
थाना प्रभारी को हटाने लोगो ने किया घेराव
बता दे इस घटना के बाद कुछ विधायक समर्थक व कुछ कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव समर्थक नेताओ, पार्षदों ने एसपी दफ्तर पहुंच थाना प्रभारी सिविल लाइन को हटाने की मांग की।
मालूम हो CM भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की छवि अच्छी बनी रहे हैं और इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, पर बिलासपुर कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष अकबर खान अपनी टुच्चई हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इससे पार्टी की इमेज खराब होना लाजमी है।अकबर खान पिछले कुछ दिनों से अनमैच्योर जैसी हरकतें कर रहे हैं।
अकबर ने पहले प्रेस क्लब सदस्य दिलीप अग्रवाल के साथ फोन पर अभद्रता की और उसके बाद पैर छूकर माँफी भी मांगी थी। इस दौरान शहर के एक जागरूक नागरिक पवन गोयल के साथ भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी।
अकबर खान की टुच्चई टाइप की हरकत यहां खत्म नहीं हुई है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, अकबर सिविल लाइन थाने में फोन पर किसी को मारने की बात कर रहा था और एक वीडियो में विधायक शैलेश पांडेय,एवं अटल श्रीवास्तव के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
पुलिस को अब भी शिकायतकर्ता या प्रार्थी का इंतजार
शहर के प्रमुख सिविल लाइन थाने में अकबर खान की खुलेआम, गुंडागर्दी, गालीगलौज के बावजूद अबतक पुलिस के आला अफसरों को शिकायतकर्ता अथवा प्रार्थी पक्ष की दरकार है इसी के बहाने अब तक थाने परिसर के भीतर खुलकर गुण्डई करने के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नही की गई।
संगठन कर सकती है निकाल बाहर
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष पहुंचने की जानकारी सूत्र बता रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल हो या संगठन के अध्यक्ष मोहन मरकाम देर शाम तक कोई संगठन के तरफ से फैसला आने की संभावना जताई जा रही।
नोट- अकबर खान की गालीगलौज का वीडियो सुरक्षित है मगर कोई सौहाद्रपूर्ण वातावरण बिगड़ जाने के मद्देनजर प्रसारण करना उचित नहीं।