कांग्रेस नेता कहे जाने वाले अकबर खान द्वारा सिविल लाइन थाने भीतर बैठकर विधायक शैलेष पांडेय एवं पत्रकारों से फोन में गालीगलौज, धमकी देने के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मामला गरमाता देख एक शिकायत के बाद फौरी तौर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलीस ने अकबर खान के खिलाफ 294,506 का मामला दर्ज कर लिया है।रेपोर्टकर्ता आशीष अवस्थी ने शिकायत दर्ज कराई की अकबर खान ने थाने में बैठकर विधायक के नाम पर अश्लील गाली बका, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया,विधायक के समर्थक एसपी से मिले थे,शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ 294,506 दर्ज किया गया।



