बदमाशों को जेल में डाल रही पुलिस, एसडीओपी अरोरा ले रहे पुराने हुड़दंगियों की खोजखबर

शातिर अपराधी अजय गुप्ता को पकड़ की गई कार्यवाही

बिलासपुर/तखतपुर। होली पर्व में क्षेत्र में अमन,चैन,बहाली के लिए पुराने हुड़दंगियों की खोजबीन जारी रही जिसमें तखतपुर आज सघन चेकिंग में पुराने हुड़दंगियों को एसडीओपी आशीष अरोरा समझाइश देते,फटकार के साथ नसीहत और कार्यवाही भी करते रहे। होली पर पुराने चाकूबाजों के साथ पुराने मामले में वांटेड आरोपियों की भी धरपकड़ तेज रही।

बता दें होली को देखते हुए गत दिवस बैठक होने के बाद कार्यवाही में तेजी लाई गई। अब तक 10 से अधिक बदमाशों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

दो दिन से चल रही कार्रवाई के दौरान उन लोगों की चैकिंग भी जारी रखा गया है। शराब पीकर वाहन चला रहे लोगो पर बाकायदा वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर की मदद से जाँच की गई और उन लोगों को थाने भेजा गया। इस जाँच के कारण कई वाहन चालकों से झगड़े की नौबत भी आ गई। एसडीओपी आशीष अरोरा ने सभी थानों के प्रभारियों को कहा गया है कि जितने भी मारपीट एवं अन्य मामलों में जो फरार अपराधी हैं उनको पकड़ा जाये। इसके कारण भी उन बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुराने बदमाशों जिनका रिकॉर्ड है उनको भी पकड़ा जा रहा है, ताकि लोग त्यौहार शांति से मना सकें। जिन लोगों में आपसी रंजिश एवं झगड़े चल रहे हैं उनको भी बाउंड ओवर किये जाने की कार्रवाई जारी की गई है। यह कार्रवाई होली के दिन देर रात तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *